AIPMA के अध्यक्ष बने चन्द्रकांत तुरखिया
शब्द रथ न्यूज। भारतीय प्लास्टिक व्यवसायियों की सबसे पुरानी संस्था ऑल इंडिया प्लास्टिक मैन्युफैक्चरर्स एसो सिएशन (एप्मा) का नया अध्यक्ष चंद्रकांत तुरखिया को चुना गया है। वहीं, किशोर संपत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मयूर डी शाह को उपाध्यक्ष वित्त का दायित्व सौंपा गया है।
इसके साथ ही उपाध्यक्ष पश्चिमी जोन की जिम्मेदारी अक्षत लाढा को सौंपी गई है तो नार्थ जोन में बतौर उपाध्यक्ष ललित कुमार सिंह, साउथ जोन में अनिल रेड्डी वेनम और ईस्ट जोन में अशोक अग्रवाल पूर्ववत अपने-अपने पदों पर बने रहेंगे।
गौरतलब है कि एप्मा के नवनियुक्त अध्यक्ष चंद्रकांत तुरखिया ने सौराष्ट्र विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा ग्रहण की है। पिछले 30 वर्षों से वह प्लास्टिक इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। ऑल इंडिया प्लास्टिक मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन में वह पिछले 20 वर्षों से विभिन्न पदों पर रहते हुए प्लास्टिक उद्यमियों की सेवा में मशगूल हैं। इस दौरान उन्होंने गुजरात व महाराष्ट्र में प्लास्टिक मैन्युफैक्चरर्स को एप्मा से जोड़ने के लिए काफी मेहनत की है। वर्ष 2012 में एप्मा की ओर से आयोजित प्लास्टिविजन अरबिया आयोजन के प्रमोशन मे उन्होंने अभूतपूर्व क्षमता प्रदर्शन किया। प्लास्टिविजन इंडिया 2017 के दौरान डायरेक्टरी कमेटी के चेयरमैन के रूप में महत्वपूर्ण सेवाएं दी। इसी तरह उन्होने फॉरेन डेलिगेशन व मेंबरशिप कमेटी के चेयरमैन के रूप में भी अपनी भूमिकाओं का निर्वहन किया। प्लास्टिविजन इंडिया 2020 के दौरान वह इस आयोजन के को-चेयरमैन चुने गए, इस रूप में उन्होंने आयोजन को आगे बढ़ाने के लिए जी तोड़ मेहनत की। इससे पूर्व तुरखिया एप्मा में उपाध्यक्ष फाइनेंस व वरिष्ठ उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। काम को ही पूजा मानने वाले तुरखिया के अध्यक्ष बनने से भारतीय प्लास्टिक उद्यमियों में नई उम्मीद जगी है, उन्हें देश के कोने-कोने से प्लास्टिक उद्यमी बधाई दे रहे हैं।
