Wed. Jun 3rd, 2026

उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 3 लाख के पार, आज मिले 4492 नए मरीज, 110 की मौत, 7333 हुए ठीक

-देहरादून में सबसे ज्यादा 874 नए मरीज चिन्हित हुए

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो) (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में आज 4492 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 300282 हो गया है। राज्य में आज 110 संक्रमित की मौत भी हुई है। जबकि, 7333 संक्रमित मरीज़ ठीक भी हुए हैं।

देहरादून में आज सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 874 नए मरीज मिले हैं। उत्तराखंड में (Uttarakhand) वर्तमान में 73172 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 5325 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 17694 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही

देहरादून में 874, अल्मोड़ा 282, बागेश्वर 83, चमोली में 363, चम्पावत में 243, हरिद्वार में 548, नैनीताल में 621, पौड़ी गढ़वाल में 356, पिथौरागढ़ में 85, रुद्रप्रयाग में 318, टिहरी गढ़वाल में 169, ऊधमसिंहनगर 341 और उत्तरकाशी में 199 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *