अटल बिहारी वाजपेई राजनीति के अमिट हस्ताक्षर…भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि पर किया याद
देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि भाजपा महानगर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर याद किया। कार्यक्रम में उनसे जुड़े संस्मरण साझा किये। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता नरेश बंसल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई भारतीय राजनीति के अमिट हस्ताक्षर हैं। उनका कोई शत्रु नहीं था। बंसल ने कहा कि वाजपेई दो सूती धोती व दो कुर्तों में कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा कर लिया करते थे। उनके कारण ही भाजपा पार्टी विद डिफरेंस बन पाई। महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने स्वर्णिम चतुर्भुज योजना का जिक्र करते हुए कहा कि वाजपेई के कारण देश में सड़कों का अभूतपूर्व विकास हुआ। अटल जी की ही मेहनत और दूरदृष्टि के कारण पार्टी आज दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की कर रही है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सतेंद्र नेगी व रतन चौहान ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर रविंद्र कटारिया, आशीष नागरथ, रुद्रेश शर्मा, मुकेश सिंघल, आनंद प्रकाश नौटियाल, संदीप मुखर्जी, पूनम नौटियाल, धर्मपाल रावत, लच्छू गुप्ता, मधु जैन, पूनम ममगाईं सहित भाजपा महानगर के पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। महानगर के कार्यकर्ता वर्चुअल माध्यम से श्रद्धांजलि सभा से जुड़े।
