Thu. Sep 3rd, 2026

पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश धनै पाए गए कोरोना पॉजीटिव

शब्द रथ न्यूज। कांग्रेस की हरीश रावत सरकार में पर्यटन मंत्री रहे दिनेश धनै कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका स्वास्थ्य कुछ दिनों से ठीक नहीं था। इस पर उन्होंने अपनी जांच कराई तो वह कोरोना पॉजीटिव पाए गए। फिलहाल वह कोविड गाइड लाइन के तहत होम आईसोलेट हैं।
धनै ने खुद सोशल मीडिया पर अपने कोरोना पॉजीटिव होने की जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा कुछ दिन से मेरा स्वास्थ्य खराब चल रहा था। इस पर मैंने 10 अगस्त से खुद को होम आइसोलेट कर दिया था। अब कोविड-19 जांच करवाने पर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल मैं स्वास्थ्य विभाग के नियमों और निर्देशों का पालन कर रहा हूं। एसडीएम सदर पीआर चौहान ने भी पूर्व पर्यटन मंत्री के कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। आवश्यकता हुई तो उन्हें कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *