विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल भी कोरोना की चपेट में, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश अस्पताल में भर्ती
देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल भी कोरो ना पॉज़िटिव पाए गए हैं। उन्होंने देहरादून स्थित अपने सरकारी आवास पर कोविड-19 ऐंटिजन का टेस्ट करवाया, जो कि पॉज़िटिव आया है।
कोरोना पोजिटिव पाए जाने के बाद अग्रवाल ने अपील की है कि जो भी लोग उनके संपर्क में आये हैं, वह लोग आइसोलेट हो जाए। साथ की अपना टेस्ट भी करवा लें। कोरो ना के बढ़ते प्रकोप से आम और खास सभी इसकी चपेट में अा रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष के साथ ही नेता विपक्ष इंदिरा हृदयेश भी कोरोना वायरस से जूझ रही हैं। वह भर्ती है। वहीं, राज्यभार में संक्रमितों का आंकड़ा 40 हजार के पार हो चुका है। चिंताजनक यह है कि सरकार संक्रमण की रोकथाम करवाने में फिसड्डी साबित हो रही है।
