Sun. Oct 18th, 2026

टिहरी बांध विस्थापित टीएचडीसी कालोनी सहित 4 नए कन्टेंनमेंट जोन

देहरादून। कोरोना पॉजिटिव लोग मिलने पर मंगलवार को देहरादून शहर में टिहरी बांध विस्थापित टी एच डी सी कालोनी अजबपुर सहित 4 नए कन्टेंनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसके आदेश जारी किए है। चारों क्षेत्र 14 दिन तक पूरी तरह सील रहेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि नगर निगम देहरादून क्षेत्र में स्थित अजबपुरकला स्थित बहुगुणा कालोनी, 24/21/1 बंगाली मौहल्ला, टीएचडीसी काॅलोनी अजबपुरकला और चमन विहार फेज नम्बर-02 लेन नम्बर-03 निकट आईटीबी रोड में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति पाये गए हैं। जनहित में सुरक्षा के उपाय अपनाते हुए उक्त 4 क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है।
वहीं, नया गांव हाथी बड़कला, प्रेमनगर माफी (चरखी गेट निकट) और लौहार गली 256-ए डाकरा नागेश्वर गढी में कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने पर उक्त 3 क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया था। उक्त क्षेत्र में 14 दिन एक्टिव संर्विलांस किया गया। इस दौरान किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस कोविड-19 के लक्षण नही पाये गये। मुख्य चिकित्साधिकारी की सस्तुति पर उक्त कन्टेंनमेंट क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *