Sat. Sep 5th, 2026

उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारंटी न में रहने की सलाह

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार बढ़ ही रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या 61 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। पिछले 24 घंटों (सोमवार सुबह 8 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 8 बजे तक) में 70,589 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। वहीं, देश के उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू भी कोरोना वायरस से संक्रमित संक्रमित पाए गए हैं। उप राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गयी है।
ट्वीट में लिखा गय़ा है कि उपराष्ट्रपति ने मंगलवार सुबह नियमित COVID-19 जांच करवाई, जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि वह असिम्पमेटिक मरीज के रूप में हैं। उनका स्वास्थ्य अच्छा है। उन्हें घर में ही क्वॉरेटीन रहने की सलाह दी गयी है। उनकी पत्नी उषा नायडू जांच में नेगेटिव पायी गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *