Sat. Sep 5th, 2026

दीप्ति रावत बनी भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए महिला मोर्चा की राष्ट्रीय टीम की सूची जारी की। उत्तराखंड की दीप्ति रावत भारद्वाज को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है

दीप्ति रावत भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता रहीं हैं। 2007 में भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा प्रत्याशी भी रही। दीप्ति की राजनीतिक शुरूआत छात्र राजनीति से हुई। वर्ष 2002 में वह दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रसंघ महासचिव भी रहीं। दीप्ति को राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *