Thu. Sep 3rd, 2026

बारिश से बंजारावाला में नुक़सान, लेखपाल ने किया मौका मुआयना

देहरादून। शनिवार रात हुई मूसलाधार बारिश से कारगी ग्रांट बंजारावाला में लोगों भारी नुकसान हुआ है। हरीश रावत विचार मंच उत्तराखंड के अध्यक्ष गुल मोहम्मद ने मौके पर जाकर लोगों की समस्यायें देखी। गुल मोहम्मद ने फोन कर लेखपाल आनंद सिंह रावत को जानकारी दी। लेखपाल ने क्षेत्र में पहुंचकर मौका मुआयना किया।
बारिश के कारण प्रभावित हुए क्षेत्रों में अभी तक स्थानीय पार्षद व विधायक नहीं पहुंचे। इस पर लोगों ने रोष जताया। गुल मोहम्मद ने कहा कि विधायक व पार्षद का क्षेत्र में न पहुंचना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस समय हर आदमी करोना महामारी के कारण रोजगार से परेशान है। उन्होंने सरकार से बरसात के कारण नुकसान की भरपाई करने की मांग की। इस अवसर पर नूर मोहम्मद, सारिक, सत्तार, नसरू, सद्दाम, सराजु आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *