Sat. Jul 18th, 2026

जगदीश ग्रामीण ‘दर्द-ए-दिल’ का चुनावी मंडाण

जगदीश ग्रामीण ‘दर्द-ए-दिल’
उत्तराखंड

————————————

चुनावी मंडाण

सावन सदा प्यासा रहे जहां
पगडंडियों के पंथ हैं फरार
बिजली करे आंखमिचौली
22 में करें स्वागत सत्कार

स्कूल भी अनपढ़ हैं जहां
अस्पताल सदा से बीमार
वृद्ध युगल जुगनू से बने
22 में करें स्वागत सत्कार

खेत खलिहान हुए बंजर
जंगली जानवर पहरेदार
मायूस हैं माटी के लाल
22 में करें स्वागत सत्कार

आलिंगनबद्ध पक्ष विपक्ष
जनता बेचारी बनी लाचार
21 का हो रहा उत्तराखंड
22 में करें स्वागत सत्कार

चारों धाम मेरे ही मतदाता
तर्जनी कर रही है इंतजार
ई• वी• एम• आजा आजा
22 में करें स्वागत सत्कार

@ चुनावी मंडाण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *