Fri. Sep 4th, 2026

कोरोना: उधम सिंह नगर में 108, देहरादून में 33

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ ही रही है। मंगलवार को 259 नए मामले सामने आए। उधमसिंहनगर में सबसे अधिक 108 कोरोना वायरस पॉजीटिव मरीज चिन्हित हुए। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 6587 हो गई है। राजधानी देहरादून में 33 नए लोग पॉजीटिव पाए गए हैं।
प्रदेश स्तर पर वर्तमान में 2759 एक्टिव केस हैं और इनका इलाज चल रहा है। वहीं, कोरोना संक्रमण से 70 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अब तक 1,34,376 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि, 5732 मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। मंगलवार को देहरादून में 33, हरिद्वार में 42, बागेश्वर में 1, चमोली में 2, चम्पावत में 5, अल्मोड़ा में 10, नैनीताल में 45, उधम सिंह नगर 108 और टिहरी गढ़वाल में 13 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *