रामगढ़िया सभा ने 400 राशन किट, मास्क व काढ़ा बांटा
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। सामाजिक व धार्मिक कार्यों के लिए समर्पित रामगढ़िया सभा पटेलनगर देहरादून ने लॉकडाउन के कारण बेरोजगार हुए मज़दूरों व जरूरतमंदों को 400 राशन किट, मास्क व काढ़ा बांटा।

रामगढ़िया भवन पटेलनगर में प्रात: भाई साहिब ने सब के भले की अरदास करने के बाद राशन किट, मास्क व काढ़ा बांटा। सभा के प्रधान स. सुरजीत सिंह ने कहा कि सभा प्रतिवर्ष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करती है। निःशुल्क परामर्श के साथ ही दवाईयां, दिव्यांगों को कानों की मशीने, व्हीलचेयर, चश्मे व स्टिक आदि वितरित की जाती हैं। निर्धन कन्याओं की शादी में सहयोग व धार्मिक आयोजन भी किए जाते हैं।
सचिव सेवा सिंह मठारु ने कहा कि जो जरूरतमंद यहाँ आने मे असमर्थ हैं, उनको राशन घर पहुंचाया जायेगा। सेवा करने वालों में प्रधान सुरजीत सिंह, उपाध्यक्ष प्रमजीत सिंह, गुरदीप सिंह माना, हरबंस सिंह, राजिंदर सिंह राजा, मनजीत सिंह, करतार सिंह, दिलबाग़ सिंह, बलदेव सिंह, ईश्वर सिंह, गुरदीप कौर, सेवा सिंह मठारु, गुरमीत सिंह भबरा, सुरेन्दर सिंह, गुरमीत सिंह मीता, सोहन सिंह, सुविन्दर सिंह आदि शामिल थे।
